Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

गंडई व छुईखदान नगर पंचायत चुनाव में नतीजों के बाद कहीं खुशी कहीं गम

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिले के दो नगरीय निकाय में हुये चुनाव में नतीजों के बाद कहीं खुशी कहीं गम का माहौल है। खैरागढ़ को छोड़कर जिले के गंडई व छुईखदान नगर पंचायत में शनिवार को नतीजे घोषित हुये जहां गंडई नगर पंचायत में 4288 मत पाकर कांग्रेस के लाल टारकेश्वर शाह खुसरो 240 मतों से अध्यक्ष बने हैं वहीं छुईखदान नगर पंचायत में 2732 मत प्राप्त कर कांग्रेस की श्रीमती नम्रता गिरीराज किशोर दास वैष्णव 616 मतों से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं। दोनों निकायों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुये अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है लेकिन छुईखदान में हुये पार्षदों के चुनाव में कड़ा मुकाबला व संघर्ष देखने को मिला वहीं गंडई नगर पंचायत में जनता ने कांग्रेस का अध्यक्ष तो जीताया पर पार्षद चुनाव में स्वींग करते हुये भाजपा को बहुमत दिया है।

छुईखदान नगर पंचायत में पार्षदों के बीच हुआ मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। यहां वार्ड क्र.11 में 276 वोट पाकर कांग्रेस के चंद्रेश कुंभकार ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहन कुंभकार को 150 मतों से पराजित किया है वहीं वार्ड क्र.09 में भाजपा के पंचमराम साहू कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद प्रसाद तिवारी से मात्र 1 वोट से और वार्ड क्र.06 में कांग्रेस की निधि तिवारी महज 2 वोट से चुनाव जीते हैं। यहां वार्ड क्र.15 से कांग्रेस के संजू नेताम 114, वार्ड क्र.10 से कांग्रेस के मनीष कोचर 92, वार्ड क्र.02 से भाजपा की किरण निशांत वैष्णव 91, वार्ड क्र.04 में भाजपा के उमाकांत महोबिया 89, वार्ड क्र.05 में कांग्रेस की रूपबाला महोबिया 83, वार्ड क्र.08 में भाजपा की अनुभा संजय जैन 50, वार्ड क्र.01 में कांग्रेस के प्रकाश महोबिया 27, वार्ड क्र.14 में कांग्रेस के प्रेमसिंह पाल 21 व वार्ड क्र.12 में भाजपा के घनाराम देवांगन मात्र 5 वोट से विजयी हुये हैं। यह संयोग ही है कि वार्ड क्र.03 में भाजपा के पन्ना मंडावी, वार्ड क्र.07 में कांग्रेस की शैव्या वैष्णव व वार्ड क्र.13 में भाजपा के महेश नारकर 12 मतों से विजयी हुये हैं।

गंडई नगर पंचायत में कांग्रेस के दिलीप ओगरे ने जीत की हैट्रिक लगाते हुये वार्ड क्र.15 से सर्वाधिक 228 मत से भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चरणदास चेलक को पराजित किया। यहां कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े सावत कुमार ने वार्ड क्र.13 में भाजपा के जागेश्वर देवांगन को 22 वोट से पराजित किया। इसी तरह क्रमशः वार्ड क्र.01 में कांग्रेस के तामेश्वर साहू ने 167, वार्ड क्र.05 में कांग्रेस के अमन सोनी ने 124, वार्ड क्र.07 से भाजपा के राकेश निषाद ने 106, वार्ड क्र.10 से भाजपा के प्रकाश पटेल ने 85, वार्ड क्र.09 में कांग्रेस की इसरत मोहसीन खान ने 72, वार्ड क्र02 मे भाजपा के श्यामपाल ताम्रकार ने 62, वार्ड क्र.11 में भाजपा के सतीश कुंजाम ने 61, वार्ड क्र.03 में भाजपा के अशोक पटेल ने 48, वार्ड क्र.08 में भाजपा के सुमन पटेल ने 45, वार्ड क्र.14 में कांग्रेस की ननकी नारायण ने 28, वार्ड क्र.04 में भाजपा की ममता स्वर्णकार व वार्ड क्र.12 में भाजपा की ही मनीषा मरकाम ने 17 वोट से चुनाव जीता। यहां सबसे कम मतों से कांग्रेस के सोनल ताम्रकार वार्ड क्र.06 से मात्र 12 वोटों से जीती।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page