

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत गंडई नगर में बूथ कमेटी एवं वार्ड कांग्रेस कमेटियों के गठन को लेकर गुरुवार को राजमहल पंडरिया गंडई में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष कोमल साहू एवं जिला प्रभारी कुलबीर सिंह छाबड़ा की मौजूदगी रही। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कोमल साहू, जिला प्रभारी कुलबीर सिंह छाबड़ा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ और वार्ड स्तर पर सशक्त संगठन ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी बनेगा। बैठक में वार्ड कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नगर के 15 वार्डों के लिए 15 प्रभारी नियुक्त किए गए। नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन विस्तार में योगदान देने की अपील की। बैठक में विनोद ताम्रकार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अय्युब कुर्रेशी, रमेश साहू, साकेत दुबे, भिज्ञेश यादव, मोहम्मद खान, मण्डल अध्यक्ष दिलीप ओगरे, तामेश्वर साहू, अमन सोनी, शैलेन्द्र जायसवाल, क्रांति ताम्रकार, बाके वर्मा, मोहसिन खान, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, नारायण चतुर्वेदी, कमलेश यादव, उषा महेश रात्रे, लता देवांगन, बालकिशन यादव, मैनुद्दीन सोलंकी, कुमार पटेल, बालकदास डहरिया, शैलेन्द्र दुबे, आत्मा वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

