Uncategorized

गंडई के लिमों, हरडण्डा और लालपुर में जुआ खेल रहे 9 लोग सपड़ाये, पुलिस ने की कार्रवाई

खैरागढ़। गंडई थाना क्षेत्र में अवैध रूप से ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल नौ लोगों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों के कब्जे से ताश की 52 पत्ती और कुल 2,180 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम लिमों के शीतला तालाब के पास दबिश देकर जुआ खेलते तीन लोगों को पकड़ा गया। इनमें शेख अमीर (36), प्रमोद कुमार पोर्ते (24) और जयराम पटेल (50), सभी निवासी ग्राम लिमों शामिल हैं। मौके से ताश की 52 पत्ती और 650 रुपये नकद जब्त किए गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 326/2026 के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह ग्राम हरडण्डा के पीपल चौक के पास जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। यहां छन्नुदास बंजारे (40) और शिव सतनामी (38), दोनों निवासी हरडण्डा, कथित तौर पर ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने इनके कब्जे और फड़ से 720 रुपये नकद, ताश की 52 पत्ती तथा एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की। इस मामले में अपराध क्रमांक 327/2026 दर्ज किया गया।तीसरी कार्रवाई ग्राम लालपुर के गौठान के पास की गई। यहां जुआ खेलने के आरोप में छन्नु पटेल (33), सबित लाल (46), फुलदास पटेल (48) और परशुराम (35), सभी निवासी ग्राम लालपुर, के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से ताश की 52 पत्ती और 810 रुपये नकद जब्त किए। इस संबंध में अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page