Advertisement
Uncategorized

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कुलपति प्रो.लवली शर्मा के संरक्षण में राष्ट्रीय एकता में भारतीय भाषा परिवार का योगदान विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 9 एवं 10 जनवरी 2026 को होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय भारतीय भाषा समिति नई दिल्ली एवं विश्वविद्यालय के हिन्दी व अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन की संरक्षिका होंगी। सलाहकार मण्डल में कुलसचिव डाॅ.सौमित्र तिवारी एवं वित्त अधिकारी हर्षल चंद्रवंशी होंगे। कार्यक्रम के संयोजक हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो.राजन यादव एवं अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डाॅ.कौस्तुभ रंजन होंगे। आयोजन समिति में सह-प्राध्यापक हिन्दी विभाग डाॅ.देवमाईत मिंज, सहायक प्राध्यापक संस्कृत विभाग डाॅ.पूर्णिमा केलकर, सहायक प्राध्यापक लोकसंगीत विभाग डाॅ.दीपशिखा पटेल, सहायक प्राध्यापक चित्रकला विभाग संदीप किण्डो व प्रभारी ग्रंथालय डाॅ.जे.मोहन होंगे। उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के अनेक विद्वान भी शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय सम्मेलन से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के लिये विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित ब्रोशर का अनावरण कुलपति के द्वारा किया गया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page