
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय एवं नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय में संयुक्त रूप से भारतीय संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आईक्यूएसी के निर्देशानुसार किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुये प्राचार्य डॉ.ओ.पी. गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की संरचना उद्देश्यों और महत्त्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डॉ.जितेंद्र कुमार साखरे ने संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित संपूर्ण स्टाफ और छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई तथा संविधान के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर मेकिंग रंगोली और प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंच संचालन डॉ.उमेंद कुमार चंदेल ने किया और आभार प्रदर्शन प्रो.सुरेश कुमार आडवाणी द्वारा किया गया। संविधान दिवस शपथ कार्यक्रम में प्राध्यापक भबीता मांडवी, मनीषा नायक, सृष्टि वर्मा, यशपाल जंघेल, डॉ.मेधाविनी तुरे, सौम्या गुप्ता, दुर्वासा सिन्हा, डॉ.परमेश्वरी कुम्भज टांडिया सहित समस्त प्राध्यापक व शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफल एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
