Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

खैरागढ़ महाविद्यालय में छात्रों ने मनाई सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि

oplus_1024

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ की प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में समाजशास्त्र विभाग के छात्रों ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि 10 मार्च को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग की अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ.परमेश्वरी कुंभज टांडिया ने कार्यक्रम की शुरुआत की। टांडिया मैडम ने बताया कि महान समाज सेविका प्रथम बालिका विद्यालय व किसान स्कूल की संस्थापिका महिला शिक्षा की जननी भारत की प्रथम शिक्षित महिला तथा विद्यालय की प्रथम प्रिंसिपल, समाज की कुरीतियों रूढ़ियों परंपराओं को संघर्ष कर महिलाओं की शिक्षा का अधिकार, महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त व समाज में महिलाओं की समानता, स्वतंत्रता अस्पृश्यता सती प्रथा बाल विवाह और शिक्षा प्रणाली में सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया जो समाज के लिए सावित्रीबाई फुले की प्रमुख योगदान है। डॉ.उमेद चंदेल सर ने बताया कि शिक्षा ही संपूर्ण समस्याओं का समाधान है। शिक्षा से ही व्यक्ति स्वयं अपने जीवन को परिवार को समाज को राष्ट्र के निर्माण में योगदान देती है। शिक्षा से ही अंधकारमय जीवन को शिक्षा रूपी प्रकाश से प्रकाशमय बनाते हैं। अंजली सिंह ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के लिये शिक्षा बहुत जरूरी है। खासकर महिलाओं के लिये तभी हम आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षणिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकेंगे। भानुप्रिया यादव, मिथिलेश, गजेंद्र, दुलेश्वरी साहू, कीर्ति यादव, आंचल , दूज बाई, सुनील वर्मा, गौकरण, टिकेंद्र वर्मा, लीना, गौरी यदु सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page