Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
KCG

खैरागढ़ के दाऊचौरा में फिर गरमाया माहौल: अपराधिक प्रवृत्ति के हमलावरों की रिहाई के बाद वार्डवासियों में बढ़ा आक्रोश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नगर के दाऊचौरा वार्ड में 31 मई की रात हुई चाकूबाजी की घटना को लेकर माहौल फिर तनावपूर्ण हो गया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए विष्णु देवांगन उम्र 55 वर्ष व उनके चचेरे भाई कन्हैया देवांगन को आरोपियों की रिहाई के बाद से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। वार्डवासी भी आरोपियों की खुलेआम गुंडागर्दी और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर दहशत में हैं। पीड़ित विष्णु देवांगन का कहना है कि आरोपी पुरुषोत्तम कोठले और कुणाल वार्ड में बेखौफ घूम रहे हैं और लोगों से गाली-गलौच कर धमकियां दे रहे हैं कि वे विष्णु को जान से मार देंगे। इस कारण न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरा वार्ड भय के माहौल में जीने को मजबूर है।

शनिवार को बड़ी संख्या में वार्डवासी खैरागढ़ थाना पहुंचे और लिखित में शिकायत देकर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वार्डवासियों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने सख्त कदम नहीं उठाए तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। आरोपियों के खुले घूमने से पूरे वार्ड में दहशत का माहौल है किसी के साथ भी अप्रिय घटना घट सकती है। ऐसे में दाऊचौरा में भयमुक्त वातावरण बनाने के लिये आरोपियों की गिरफ्तारी आवश्यक है।

31 मई की रात दाऊचौरा वार्ड में विवाद के दौरान आरोपी पुरुषोत्तम व कुणाल ने विष्णु देवांगन पर चाकू से कई बार वार किए थे। बीच-बचाव करने आए उनके चचेरे भाई कन्हैया देवांगन को भी घायल कर दिया था। दोनों को पहले खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से विष्णु देवांगन को गंभीर हालत में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज और फिर रायपुर के डॉ.भीमराव अंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया। 9 दिन तक इलाज कराने के बाद वे घर लौटे हैं परंतु यहां भी विष्णु की जान को खतरा है। मामले में पीड़ितों और वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को पुनः गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी धाराओं धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए ताकि क्षेत्र में शांति के साथ सुरक्षा की भावना बहाल हो सके।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page