Advertisement
Uncategorized

केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में ‘परीक्षा पे चर्चा’ का हुआ सीधा प्रसारण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के नौवें संस्करण के तहत देशभर के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से विद्यार्थियों को दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़ी घबराहट और तनाव को दूर करने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे पढ़ाई के प्रति सकारात्मक सोच रखें और अपनी अध्ययन पद्धति पर विश्वास बनाए रखें। उन्होंने कहा कि निरंतर सीखने की आदत और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है। कर्तव्य पालन के विषय पर अपने विचार रखते हुए प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और जिम्मेदारी को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय के विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों ने बताया कि इस चर्चा से उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरणादायक विचार और उपयोगी मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य अंजय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने परीक्षा काल में विद्यार्थियों का तनाव कम करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को उपयोगी बताया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page