कृषि उन्नति योजना अंतर्गत किसानों को मिली धान की अंतर राशि

राशि जमा होते ही किसानों को चेहरे खिले

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. ग्राम पंचायत सड़क अतरिया में मंगलवार को कृषक उन्नति योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक व संसदीय सचिव कोमल जंघेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया जिसमे प्रमुख रूप से कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित रहें. कार्यक्रम में उपस्थित लोग मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के बालोद से वर्चुवल सभा से जुड़कर सम्बोधन को सुना एवं देखा तत्पश्चात कार्यक्रम को कोमल जंघेल एवं भाजपा नेता खम्हन ताम्रकार ने सम्बोधित किया. जंघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार बनने के पूर्व भाजपा ने जो वादा किया था उसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार पूरा कर रही है. देश मे मोदी की सरकार है, जो गारंटी जनता से करती है उसे जरुर पूरा करती है. प्रधानमंत्री ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और किसानो के आय को दुगुनी करने के लिए अनेक योजना लाकर किसानो को मजबूत कर रही है. कोमल ने कहा कि यह देश की पहली सरकार है जो किसानों के उपज का उचित दाम एक मुश्त कर रही है. एक मुश्त राशि किसानों के लिऐ काफी लाभदायक सिद्ध होगा. उन्होने कहा कि हमें फिर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है. खम्हन ताम्रकार ने कहा कि भाजपा सरकार भरोसा और गारंटी की सरकार है जो कहती है वह कर के दिखाती है. भाजपा सरकार अपने कल्याणकारी योजनाओं से हर गरीब मजदूर किसान की माली हलात में सुधार लायेगा.
कार्यक्रम में कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा, छुईखदान एसडीएम रेणुका रात्रे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण चंद्राकर, पूरन जंघेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार, नेतराम जंघेल, उपाध्यक्ष रोहित जंघेल, कृष्णकांत महोबिया, अवध जंघेल, प्रकाश जंघेल, राजलक्ष्मी पंसारी, प्रदीप श्रीवास्तव, सौम्या वैष्णव, ज्योति जंघेल, टुमन साहू, समरू जंघेल, अमृत श्रीवास, रोशन जंघेल, पन्ना मंडावी, लेखराम शिवहरे ओमप्रकाश जंघेल, नेमु शिवहरे, राजेंद्र शिवहरे, दूजे जंघेल, अर्जुन मोहोबिया, विक्रांत चंद्राकर, जयकरण जंघेल, ललित चोपडा, राजकुमार जंघेल, जयनेंद्र जंघेल, भूषण दास मनिकपुरी, जय प्रकाश साहू, गया राम जंघेल सहित बड़ी संख्या में किसानों के अलावा सहकारिता, कृषि, बैक सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.
अंतर की राशि मिलते ही खुश हुए किसान
दोपहर लगभग तीन बजे किसानों के मोबाईल पर धान का अंतर राशि जमा होने का संदेश आना शुरु हो गया. संदेश पढ़ कर किसानों के चेहरे खिल उठे. राशि किसानों के खाते में जमा होने पर अतिथियों ने किसानों को बधाई दी. सभी महिलाओं को मिलेगा लाभ आयोजन में कुछ महिलाओं ने महतारी वंदन की राशि खाते में जमा नहीं होने की समस्या बताई. उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को मिलेगा. उन्होंने हितग्राहियों को अपने खाते में जो कमियां बताई जा रही है उन्हे पूर्ण कर योजना का लाभ लेने की बात कही. आधुनिक खेती के लिऐ प्रेरित कार्यक्रम में कृषि, पशु आदि विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई जिनके द्वारा किसानों को परंपरागत कृषि के साथ आधुनिक फसल लगाने के लिऐ प्रेरित किया गया. साथ ही रासायनिक खाद की अपेक्षा जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह दी गई ताकि मिट्टी की उपजाऊ शक्ति में बढ़ोतरी हो.