राजनांदगांव

कुलपति मांडवी सिंह को पितृशोक

खैरागढ़. भातखंडे विश्वविद्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश की कुलपति व इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो.मांडवी सिंह व राजपरिवार के सदस्य तारेश सिंह, अभिजीत सिंह व हरिश सिंह के पिता लाल सुरेश सिंह का शनिवार 17 दिसंबर की सुबह 7 बजे हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया, वे 92 वर्ष के थे व पूर्व में नायब तहसीलदार के रूप में सेवानिवृत्त हुये थे. अंतिम संस्कार लालपुर स्थित मुक्तिधाम में हुआ. मुखाग्रि ज् येष्ठ पुत्र लाल तारेश सिंह ने दी. उनकी अंतिम यात्रा में राजपरिवार के सदस्यों सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page