KCG

कलेक्टर ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिपलाकछार का औचक निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने खैरागढ़ विकासखंड के एनक्यूएएस प्रमाणित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिपलाकछार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम, ओटी, ओपीडी, योगा पटल सहित समूचे अस्पताल परिसर की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की स्थिति की समीक्षा की तथा सभी पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही अस्पताल में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page