Advertisement
Uncategorized

कलेक्टर ने अमलीडीह धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने छुईखदान विकासखंड के सेवा सहकारी समिति अमलीडीह स्थित धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन की व्यवस्थाओं भंडारण क्षमता गुणवत्ता मानकों और किसानों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जमीन पर रखे धान स्टॉक को देखकर कलेक्टर ने पर्याप्त डनेज प्लेटफॉर्म की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि धान की गुणवत्ता प्रभावित न हो। उन्होंने मानक स्टैक बनाने पूर्ण स्टैकों को विधिवत ढककर सुरक्षित रखने तथा वर्षा और नमी से बचाव की पुख्ता व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि खरीदी केंद्र की बफर लिमिट 7200 क्विंटल है जबकि अब तक 17,414.40 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इस पर कलेक्टर ने शीघ्र डिलीवरी ऑर्डर जारी कर धान का उठाव कराने के निर्देश दिए ताकि केंद्र पर दबाव न बढ़े और खरीदी कार्य सुचारु रूप से चलता रहे। कलेक्टर ने किसानों के हित में यह भी कहा कि जिन किसानों ने धान विक्रय कर दिया है लेकिन टोकन में दर्शित शेष मात्रा उत्पादन कम होने के कारण उपलब्ध नहीं है वे नियमानुसार रकबा समर्पण की प्रक्रिया पूर्ण करें। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहेगी और तकनीकी समस्याओं से बचाव होगा। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी कार्य पर सतत निगरानी रखने किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान उपार्जन कार्य करने के निर्देश दिए।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page