पॉलिटिक्स

करेला भवानी में कांग्रेस का होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न

खैरागढ़. डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करेला स्थित माँ करेला भवानी मंदिर प्रांगण में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता, वरिष्ठजन एवं कांग्रेस पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा में होली मिलन के साथ-साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों का सम्मान शामिल रहा। इस अवसर पर संगठन के योगदानकर्ताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह के दौरान पारंपरिक उत्साह के साथ सांस्कृतिक माहौल भी देखने को मिला। उपस्थितजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी तथा नगाड़ा और डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई वहीं कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द, संगठनात्मक एकता और उत्सवधर्मिता का संदेश दिया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page