Uncategorized

एबीवीपी ने संगीत नगरी में निकाली 151 फीट लंबी विशाल तिरंगा यात्रा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। अखिल भारतीय संगठन के तत्वावधान में आज शहर में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला जब 151 फीट लंबा विशाल तिरंगा लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरा खैरागढ़ देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अंबेडकर चौक से हुआ जो राजनंदगांव स्टेट हाईवे होते हुए गोल बाजार, राजीव चौक, मस्जिद चौक, अस्पताल चौक, व विश्वविद्यालय मार्ग सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। हाथों में तिरंगा थामे बच्चों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” जैसे गगनभेदी नारों से पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। यात्रा के दौरान मार्ग के दोनों ओर खड़े नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा एवं तालियों के साथ तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए देशप्रेम की भावना को और सशक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हम सबके लिए सबसे पहले राष्ट्र होना चाहिए उसके बाद बाकी सभी चीजें हैं। अगर राष्ट्र ही नहीं रहेगा तो हमारा अस्तित्व भी नहीं रहेगा। नई पीढ़ी में यह भावना जागृत करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आयोजकों ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम तथा भारतीय संविधान के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को देश की संस्कृति, एकता और अखंडता से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन से शहरवासियों में देशभक्ति का नया जोश और उत्साह देखने को मिला। पूरा खैरागढ़ राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना से सराबोर नजर आया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page