Advertisement
Uncategorized

एकता और संगठन की मजबूती के लिए यादव समाज ने लिया सामूहिक संकल्प

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक उत्साह और एकजुटता के वातावरण में संपन्न हुई। समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव के मार्गदर्शन में आहूत बैठक में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही जहाँ समाज की वर्तमान स्थिति संगठन की मजबूती तथा भविष्य की दिशा को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता अनुशासन और सामाजिक सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाना रहा। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यादव समाज संख्या और सामर्थ्य दोनों दृष्टि से सशक्त है आवश्यकता केवल संगठित होकर समाजहित में कार्य करने की है। शिक्षा सामाजिक समरसता युवाओं की भागीदारी और आपसी सहयोग को समाज की प्राथमिकता बताया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं से आगे आकर नेतृत्व की भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने यादव समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने सामूहिक संकल्प लिया। सभी ने आपसी मतभेद भुलाकर समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने और संगठन को जमीनी स्तर तक सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में समाज की नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा शिक्षा रोजगार और सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। अंत में बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page