Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
Uncategorized

आज जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया जायेगा राज्योत्सव पर्व

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार 5 नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विभागीय स्टॉल सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहेगा। राज्योत्सव कार्यक्रम में आरंग विधानसभा के विधायक गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि होंगे वहीं अध्यक्षता खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा करेंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिपं सभापति घम्मन साहू, जनपद पंचायत खैरागढ़ अध्यक्ष श्रीमती लीला प्रकाश मंडावी, जनपद पंचायत छुईखदान अध्यक्ष श्रीमती नीना विनोद ताम्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, नगर पंचायत छुईखदान अध्यक्ष पार्तिका संजय महोबिया, नगर पंचायत गंडई अध्यक्ष चेतन देवांगन व पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल शामिल होंगे। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित स्टॉल लगाया जायेगा वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page