KCG

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 26 मार्च तक

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। एकीकृत बाल विकास सेवा आईसीडीएस परियोजना छुईखदान अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।परियोजना अधिकारी कार्यालय द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 पद तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 3 पद रिक्त हैं। इनमें कार्यकर्ता के पद छुईखदान नगर के वार्ड क्रमांक 4 और वार्ड क्रमांक 5 में हैं जबकि सहायिका के पद देवपुरा-01, कोर्राय और सिंगबोरा आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 11 मार्च से 26 मार्च 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल http://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया पोर्टल पर उपलब्ध यूजर मैनुअल के अनुसार करनी होगी। कार्यालय में सीधे या डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। साथ ही संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के राजस्व ग्राम या वार्ड की निवासी महिला ही आवेदन करने के लिए पात्र मानी जाएंगी। भर्ती से संबंधित अन्य आवश्यक शर्तें और दिशा निर्देश ई-भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध हैं। परियोजना अधिकारी ने पात्र महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page