KCGअपराध

अवैध शराब के खिलाफ खैरागढ़ पुलिस का शिकंजा, अगस्त में 125 प्रकरण दर्ज

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अगस्त माह में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 125 प्रकरण दर्ज किए और आरोपियों के कब्जे से कुल 309.37 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण बिक्री, परिवहन और संग्रहण की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत अगस्त महीने में अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर अवैध शराब बरामद की गई और संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस ने आम लोगों से भी अवैध शराब के निर्माण बिक्री या परिवहन जैसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है ताकि इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page