अमलीपारा हाई स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत हुआ आयोजन
सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.शिल्पा मिश्रा के निर्देश में शासकीय होम्योपैथिक औषधालय खैरागढ़ द्वारा अमलीपारा हाई स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को स्त्री रोग संबंधी जानकारी देना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर डॉ.शिल्पी सिंह ने स्त्री रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं और उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी शपथ दिलाई। वहीं लैब तकनीशियन निशा जांगड़े द्वारा निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर प्रसाद ठाकुर सहित अन्य शिक्षकगण सक्रिय रूप से मौजूद रहे। साथ ही छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर समाज में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार का संदेश दिया। इस पहल से कुल 72 बच्चों को प्रत्यक्ष लाभ मिला।