Uncategorized

अनियंत्रित मोटर साइकिल से सड़क पर गिरे बुजुर्ग दंपत्ति हुये बुरी तरह घायल

सत्यमेव न्यूज के लिए मनोहर सेन खैरागढ़। बुधवार को जैन दादाबाड़ी के पास अचानक हुए हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय रेखु लोधी अपनी पत्नी 60 वर्षीय अंकालहीन लोधी को आंख का इलाज कराने खैरागढ़ आए थे। बाइक मोड़ते समय संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में रेखु लोधी को गंभीर सिर की चोट आई और वे बेहोश हो गए जबकि उनकी पत्नी को हल्की चोटें आयी। राहगीरों की मदद से दोनों को ई-रिक्शा से तत्काल खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेखु लोधी को गंभीर स्थिति को देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि समय पर मिली मदद से बुजुर्ग दंपत्ति की जान बच सकी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page