अतरिया महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

सत्यमेव न्यूज बाज़ार अतरिया. नवीन शासकीय महाविद्यालय बाजार अतरिया में विगत दिनों साहित्यिक एवं क्रीड़ा से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्यिक गतिविधियों से हुई जिसमें भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद, कविता पाठ, कहानी पाठ, गीत एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इन गतिविधियों में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और साहित्यिक क्षमता का प्रदर्शन किया। द्वितीय दिवस क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 100 मीटर दौड़, रीले रेस, बोरा दौड़, कुर्सी दौड़, मटका फोड़, चम्मच दौड़, रस्सा कसी व थ्रो बॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपने शारीरिक क्षमता और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को साहित्यिक और क्रीड़ा गतिविधियों में शामिल करना और उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के अंत में विजयी छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।