Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के नित्यशरण सिंह बने प्रदेश संगठन मंत्री

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस शाखा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवेन्द्र नाथ मानिकपुरी ने संगठन का विस्तार करते हुये दो बड़ी नियुक्तियाँ की हैं। धनगांव खैरागढ़ निवासी मन्नू वर्मा को जिला केसीजी का प्रथम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि नित्यशरण सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में प्रदेश कार्यकारणी में स्थान दिया गया है। मन्नू वर्मा कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता हैं और जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह जी के करीबी माने जाते हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुये उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है वहीं नित्यशरण सिंह स्व.राजा देवव्रत सिंह के करीबियों में से एक हैं और उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में प्रदेश कार्यकारणी में स्थान दिया गया है। उपरोक्त नियुक्ति पर मन्नू वर्मा एवं नित्यशरण सिंह ने संयुक्त रूप से जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह व प्रदेश अध्यक्ष रघुवेन्द्र नाथ मानिकपुरी सहित अपने सभी करीबियों व हितैषियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page