Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर खैरागढ़ को मिली एक और पहचान, रानी राजलक्ष्मी तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के भव्य 10वें वार्षिक अधिवेशन में खैरागढ़ की बेटी रानी राजलक्ष्मी तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। देश के 27 राज्यों से आए प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और सैकड़ों समाजसेवियों की मौजूदगी में यह सम्मान उन्हें समाजसेवा और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.नीरज सिंह अलवर ने की, जबकि मुख्य अतिथि गुरुजी सुशील गोस्वामी और मेजर जनरल अनुज माथुर सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। रानी राजलक्ष्मी तिवारी वर्तमान में महिला विंग नॉर्थ ज़ोन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सतत सेवा कार्य कर रही हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि खैरागढ़ और छत्तीसगढ़ के हर उस व्यक्ति का है जो समाज में बदलाव की मशाल जलाए हुए है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रितु सिंह भी मौजूद रहीं। इस उपलब्धि पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश चंद दुबे, विकास शर्मा, रितेश गोयल, निशा अग्रवाल, आरती यादव, माही जंघेल, सीमा सिंह, जयश्री मारुतकर सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्व व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page