KCG

18 साल में भी अधूरा बायपास, 5 साल से निर्माणाधीन पुल बना चर्चा का विषय

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। संगीत नगरी और अब जिला मुख्यालय के रूप में स्थापित खैरागढ़ नगर को यातायात दबाव से राहत देने के लिए लगभग 18 वर्ष पूर्व स्वीकृत बायपास मार्ग आज भी अधूरा है। आमनेर नदी पर प्रस्तावित उच्च स्तरीय पुल का निर्माण पिछले पांच वर्षों से कछुआ गति से जारी है। पुल निर्माण हेतु तीन बार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद परियोजना पूर्ण नहीं हो सकी है। परिणामस्वरूप भारी वाहनों का दबाव अब भी जिला मुख्यालय की सड़कों पर बना हुआ है। वर्षों से लंबित यह बायपास और अधूरा पुल अब क्षेत्र में विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार का प्रतीक बनकर जनचर्चा का विषय बन गया है और लोग इसे अब अजूबा बता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page