पॉलिटिक्स

बड़ी खबर लोकसभा चुनाव 2024 में BJP का खाता खुला

सत्यमेव न्यूज़. लोकसभा चुनाव 2024 में BJP का खाता खुल गया हैं, सूरत सीट पर मुकेश दलाल का निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा हैं, यहाँ कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया हैं. जानकारी हो कि लोकसभा चुनावों के बीच गुजरात में बीजेपी ने पहली जीत दर्ज की है. सूरत में पार्टी के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन सभी आठ उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी पीछे खींच ली। इसके बाद बीजेपी के कैंडिडेट मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए. चुनाव आयोग की तरफ से इसका ऐलान किया जाएगा. सूरत में एक दिन पहले कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द होने पर समीकरण बदल गए थे. बीएसपी के कैंडिडेट प्यारे लाल भारती से सबसे आखिरी में पर्चा वापस लिया. मुकेश दलाल को बीजेपी के प्रदेश प्रमुख सीआर पाटिल को करीबी और विश्वस्त माना जाता है. सूरत के इतिहास में निर्विरोध निर्वाचित होने वाले श्री दलाल पहले सांसद बने हैं. इस खबर और जीत के बाद भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page