Uncategorized

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छत्तीसगढ़िया दुबेलिया तेली साहू समाज के केंद्रीय व ब्लॉक समिति पदाधिकारियों सहित कुल 55 सदस्यीय जत्था भगवान श्रीरामलला जन्मभूमि अयोध्या समेत काशी, प्रयागराज, मैहर व चित्रकूट के दर्शन के लिए सोमवार रात छुईखदान से लग्जरी बस द्वारा रवाना हुआ। यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय अध्यक्ष शिवकुमार साहू ने किया।
यात्रा में व्यापारी प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ और विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी शामिल हैं। छह दिवसीय इस धार्मिक भ्रमण पर निकलते समय प्रमुख संरक्षक रामसुख साहू व उपाध्यक्ष केशवराम साहू ने सभी को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं और इसे समाज में आस्था, समरसता व एकजुटता का प्रतीक बताया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page