Advertisement
अपराध

केसीजी पुलिस ने नवरात्रि से पहले दिखाई सख्ती: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हुई सीधी कार्यवाही

खैरागढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए केसीजी जिला पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 27 वाहन चालकों को न्यायालय द्वारा कुल 3 लाख 60 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे व्यापक वाहन चेकिंग अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए मामलों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भी भेजा जा रहा है। जिला पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से न केवल सख्ती बरती जा रही है बल्कि जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page