राजनांदगांव

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसपी से की मुलाकात

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. बहुजन समाज पार्टी खैरागढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार 16 सितम्बर को जिले की प्रथम पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा से सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजनांदगांव बहादुर कुर्रे, संतोष मारिया, जिलाध्यक्ष राजनांदगांव दयालु चंदेल, सरपंच जेठुराम मारकंडे, मुरलीधर वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष फत्तु राम साहू़, जिला महासचिव राजेश पाल, गंगा दास चंदेल, लक्ष्मी भारती, सुखद निषाद, उत्तरा कोसरे, राजू भारती, धनाराम जोशी, रूपचंद जोशी, राजकुमार बंजारे, विनोद गायकवाड सहित कार्यकर्ताओं ने एसपी अंकिता शर्मा से मुलाकात कर नये जिले केसीजी के अस्तित्व मेें आने के बाद यहां सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की और खैरागढ़ विधानसभा के बेहतर विकास के लिये बेहतर कार्य करने प्रतिबद्धता जाहिर की.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page