छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

समयसीमा के बाद भी अधूरी पड़ी है लिमो- पेंडरवानी सड़क

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया. ग्राम लिमो से पेंडरवानी जाने वाला निर्माणाधीन मार्ग सरकारी तंत्र की उदासीनता और ठेकेदार की मनमानी की वजह से अधूरा पड़ा हुआ है जिसकी वजह से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सड़क संधारण का कार्य कागजों में कुछ दिन पहले खत्म हो चुका है लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क ज्यों का त्यों है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का जिम्मा नंदनी कंट्रक्शन को सौंपा गया है। कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 14 मई 2026 (अनुबंधित तिथि के अनुसार) है लेकिन संबंधित ठेकेदार और विभाग की उदासीनता के चलते कार्य में विराम लगा हुआ है। गौरतलब है कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर साल भर पहले ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में ग्राम लिमो में बीच सड़क में धान रोपाई कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र धुर्वे, उप सरपंच दिलेश्वर साहू, पंच दिनेश रजक, भूपेंद्र रजक, नरेश साहू, टीकम साहू, जीवन साहू, रामानुज रजक, रेवा रजक, शिव साहू, घनश्याम साहू, अश्वनी रजक, पीताम्बर साहू, शिवकुमार रजक, विश्राम साहू, नैना विश्वकर्मा, मानसिंह रजक, वैशाखू साहू, पुष्पेंद्र रजक, विनोद धुर्वे, प्रवीण साहू, रघुवीर रजक, युवराज साहू, बलराम रजक, नाथु रजक सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बारिश के दिनों में स्थिति विकराल हो जाती है, स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार मांग के बाद सड़क संधारण का कार्य शुरू हुआ था लेकिन कुछ दिन कार्य होने के बाद आज तक बंद पड़ा हुआ है।

भूपेंद्र धुर्वे, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत पेंडरवानी

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page