22 मई को खैरानवापारा में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 22 मई को जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत खैरानवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर नर्मदा मंदिर के पास सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक लगेगा। शिविर में खैरानवापारा क्लस्टर की ग्राम पंचायत हनईबन, ठण्डार, जगमडवा, बिरनपुरकला, कालेगोंदी, जंगलपुर, धोधा, विचारपुर, संडी, भरदागोड, पंडरिया, कुकुरमुडा, अतरिया और खैरबना सहित अन्य पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे साथ ही आमजन अपनी मांग, शिकायत और समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनके त्वरित निराकरण का प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविर के लिए उप वनमण्डलाधिकारी अमृतलाल खुंटे को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version