KCG

17 मिनट में संपन्न हुआ दहेज मुक्त विवाह, समाज को दिया सादगी का संदेश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्राम नवागांव घाट (साल्हेवारा) में रविवार को संत रामपाल महाराज के सान्निध्य में दहेज मुक्त विवाह का आयोजन किया गया। सत्संग एवं आध्यात्मिक विधि-विधान के पश्चात सविता दासी (पिता- फुल दास, माता- चिंनकुवर दासी, ग्राम नवागांव घाट) एवं सुरेश दास (पिता- मनबोधी दास, माता- स्व.दिलमती, ग्राम उदईबंद, मस्तूरी, जिला बिलासपुर) मात्र 17 मिनट में परिणय सूत्र में बंधे। विवाह कार्यक्रम में मुख्य सेवादार बरसाती दास, गांधी दास, चंद्रकुमार दास, छन्नू दास, तीरथ दास, राजेश दास एवं कृष्णा दास सहित बड़ी संख्या में अनुयायी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आगंतुकों के लिए जलपान तथा बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। ज्ञात हो कि संत रामपाल महाराज द्वारा दहेज प्रथा उन्मूलन, रक्तदान, चिकित्सा शिविर, स्वच्छता अभियान, गौ-रक्षा, निःशुल्क जल सेवा एवं वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनजागरण किया जा रहा है। दहेज मुक्त विवाह अभियान को भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। अनुयायियों के अनुसार केसीजी जिले में अब तक 177 से अधिक जोड़ों का विवाह इस पद्धति से संपन्न हो चुका है। यह आयोजन सादगीपूर्ण विवाह एवं सामाजिक सुधार का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page