Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

होली मिलन समारोह एवं भक्त माता कर्मा जयंती में शामिल हुई शताक्षी देवव्रत सिंह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. दुबेलिया तेली साहू समाज ब्लॉक इकाई द्वारा खैरागढ़ का होली मिलन समारोह एवं कर्मा माता जयंती ग्राम मुतेड़ा में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें ब्लॉक के सभी पदाधिकारी युवा, प्रकोष्ठ महिला,प्रकोष्ठ सभी लोग बढ़ चढ़ हिस्सा लिये। शोभायात्रा के लिए ग्राम की महिलाओ ने अपने-अपने घरों से एक-एक कलश संजो कर भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद कलश यात्रा के साथ भव्य रूप से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा पूरे ग्राम में भ्रमण किया। यहाँ ब्लॉक स्तर पर बड़ी धूमधाम से भक्त माता कर्मा जयंती मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिपं सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह उपस्थित रही वहीं अतिथि के रुप में ग्राम पंचायत मुतेड़ा की सरपंच गीतांजलि देवांगन उपस्थित रही। इस अवसर पर जिपं सदस्य शताक्षी ने उपस्थित जनों को आयोजित होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि माता कर्मा वात्सल्य, स्नेह और ममता की प्रतिमूर्ति रही है उनका समूचा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा और यही शिक्षा उनके जीवन से हमें लेनी चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिकगण तथा नवनिर्वाचित पंच सरपंच भी उपस्थित रहे और जिसमें सभी सामाजिक, वरिष्ठों, गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया गया। ब्लॉक के प्रमुख संरक्षक हरी राम साहू, रेखचंद साहू, प्रताप साहू, अध्यक्ष किशन साहू, कोषाध्यक्ष अनिश साहू, सचिव बसंत साहू, उपाध्यक्ष सुरेश साहू, सहसचिव जगत साहू, कुंजलाल साहू, सरपंच शीतल पुनीत साहू, गोपेश्वरी रामावतार साहू, मेघूराम साहू, रामेश्वर साहू, प्रमोद साहू, यतीश साहू, नंदू साहू, कृष्णा राम साहू, पिंटू साहू, बिनोद साहू, पप्पू साहू, तुलसीराम साहू, ब्रिज लाल साहू, अजय साहू, भुवन साहू, सनत साहू, अवध राम साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page