
पद से हटाने और निलंबन की कार्यवाही को दी थी कानूनी चुनौती
सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षक कमलेश्वर सिंह प्रभारी प्राचार्य के पद पर पुन: बहाल किये गये हैं. संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छ. ग. नवा रायपुर द्वारा अपने आदेश क्रमांक खै. छु. ग. /192/2023/1113 दिनाँक 05/09/2023 कमलेश्वर सिंह प्रभारी प्राचार्य मूल पद व्याख्याता एल बी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी, हिंदी माध्यम शास.कन्या उच्चतर मा.वि. खैरागढ़ को निलम्बित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय केसीजी में नीयत किया गया था. ज्ञात हो कि कमलेश्वर सिंह के विरुद्ध जिला शिक्षा अधिकारी एवं जांच अधिकारी द्वारा उनके पक्ष को युकियुक्ति ढंग से सुने बिना ही जांच प्रतिवेदन अनुशासनिक कार्यवाही के लिये संचालक को प्रेषित कर दी. श्री सिंह ने उक्त कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित एवं कुछ आवांछणीय तत्वों द्वारा साजिश के तहत विधि विपरीत मानते हुए निलंबन आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय बिलासपुर छ.ग. मे प्रकरण क्रमांक डब्ल्यूपी (एस ) नम्बर 9714/2023 दायर किया. प्रकरण की पैरवी याचिका कर्ता के अधिवक्ता अनुकूल विश्वास एवं शासकीय अभिभाषक घनश्याम पटेल ने की. विद्वान न्यायाधीश अरविंद सिंह चंदेल की बेंच ने सुनवाई के पश्चात उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा अजय कुमार चौधरी बनाम सचिव भारतीय संघ (2015) 7 SCC 291 में पारित आदेश के दृष्टांत में निलम्बन आदेश को विधि विपरीत एवं विवादित मानते हुये निरस्त कर दिया. तथा याचिकाकर्ता को पुन: प्रभारी प्राचार्य स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी, हिंदी माध्यम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ मे पुनः स्थापित करने का आदेश दिये. उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 15.01.2024 के परिपालन मे संचालक लोक शिक्षण छ.ग. रायपुर द्वारा अपने आदेश क्रमांक 104 दिनांक 01/02/2024 को निलम्बन आदेश को निरस्त करते हुए पुन: सेवा मे बहाल कर दिया है. कमलेश्वर सिंह के निलम्बन आदेश निरस्त होने और पुन:सेवा मे बहाल होने पर शिक्षक व्याख्याता सुनील कुमार गुनी, छत्रपाल सिंह, अनिल पाल, मनोहर चंदेल, अजय राजपूत, तेज राम कामडीया छ.ग. शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.अनिल शुक्ला, निगार अंजुम खान, जयप्रकाश साहू सुनील कुमार दुबे, डॉ.जितेंद्र सिंह संचालनीय कर्मचारी अध्यक्ष, समस्त शिक्षक संघ पदाधिकारी पी एल सहारा, प्रदेश अध्यक्ष पेंशन एवं कोष लेखा कर्मचारी संघ, बीईओ खैरागढ नीलम राजपूत, बीईओ छुईखदान रमेंद्र डडसेना, बीआरसी सुजीत सिंह चौहान सहित प्रतिनिधियों ने बधाई दी हैं.