Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
Uncategorized

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ठेलकाडीह में भाजपा मंडल की बैठक संपन्न

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. ठेलकाडीह मंडल के ग्राम बढ़ईटोला में भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक में हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर चर्चा की गई। मंडल संयोजक एवं मुख्य वक्ता के रूप में खैरागढ़ शहर मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पालिका पार्षद विनय देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि 12 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान में सभी कार्यकर्ता अपने-अपने गांव के प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा लगाएं और गांव में तिरंगा यात्रा निकालें ताकि आज़ादी के महापर्व 15 अगस्त को भव्य रूप से मनाया जा सके। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में देश के वीर सैनिकों द्वारा दुश्मनों को करारा जवाब देने पर गर्व व्यक्त किया और पहलगाम में शहीद हुए देशवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही 2025 के सशक्त और शक्तिशाली भारत के निर्माण की दिशा में पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में ठेलकाडीह मंडल भाजपा अध्यक्ष भोज बंजारे, महामंत्री श्याम सुंदर साहू, भुवन वर्मा, उदय वर्मा, विश्राम वर्मा, अर्जुन वर्मा, नारायण साहू, कालूराम साहू, योगेंद्र पाल, ताराचंद वर्मा, देवानंद, युवराज सिरमौर, भोंगू साहू, संतोष जैन, एवन विश्वकर्मा, नेम साहू, मुकेश साहू, ओम प्रकाश कौशल साहू, विष्णु साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page