Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
KCG

हड़ताल वापस, जिले के सभी 51 उपार्जन केन्द्रों में सूचारू रूप से होगी धान खरीदी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिले के सभी 51 उपार्जन केन्द्रों में शासन के निर्देशानुसार गुरूवार 14 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। समितियों में हड़ताल के कारण धान खरीदी को लेकर संशय बरकरार था लेकिन बुधवार को समितिकर्मियों की हड़ताल वापसी के बाद अब निर्बाध रूप से जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में सुचारू रूप से धान की खरीदी की जायेगी। धान खरीदी को लेकर समितियों में पहुंचे किसानों को टोकन बाटने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है वहीं धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ करने जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। धान खरीदी को लेकर पूर्व में ही समितियों में साफ-सफाई करा ली गई थी वहीं धान खरीदी के लिये नये बारदाने भी समितियों में पहुुंच गये हैं साथ ही पुराने बारदाने भी पहले ही समितियों में पहुंचा दिये गये हैं। धान खरीदी को लेकर सोमवार को कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने विशेषतौर पर खरीदी से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों की विशेष बैठक लेकर धान खरीदी की प्रक्रिया को व्यवस्थानुरूप प्रारंभ करने निर्देश दिये थे वहीं जिले के मैदानी इलाकों सहित वनांचल में स्थित उपार्जन केन्द्रों के लिये नोडल अधिकारी सहित अन्य कर्मियों क ड्यूटी लगाई गई है। खासतौर पर महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश की सीमा से लगे जिले के वनांचल क्षेत्र से लगे उपार्जन केन्द्रों में खास नजर रखी जा रही है ताकि अवैध रूप से धान का परिवहन न हो सके वहीं मंगलवार को जिले के प्रशासनिक दस्ते ने छापेमार कार्यवाही कर व्यापारियों से अवैध धान की खेप भी बरामद की थी। उम्मीद है शासन के नियमानुसार प्रशासनिक देखरेख में इस वर्ष वाजिब तौर पर किसानों का धान खरीदा जायेगा।

धान खरीदी को लेकर जिले के सभी 51 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बाहर जाने के नए गठन पहुंचा दिए गए हैं, सुबह 9:00 बजे से खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

चंद्रपाल दीवान, डीएमओ केसीजी

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page