KCGछत्तीसगढ़

छुईखदान ब्लॉक के ग्राम बोरई, कोटरा व मैनहर में विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

सत्यमेव न्यूज छुईखदान. ब्लॉक के ग्राम बोरई, कोटरा एवं मैनहर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा महामंत्री नवनीत जैन उपस्थित रहे। ग्राम बोरई में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के लिए भवन निर्माण, ग्राम पंचायत कोटरा में मुक्तिधाम निर्माण तथा ग्राम मैनहर में शीतला मंच निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए शासन लगातार राशि उपलब्ध करा रहा है जिससे गांवों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना को रोक दिया गया था जिससे छत्तीसगढ़ के लगभग 18 लाख गरीब परिवारों को आवास का लाभ नहीं मिल पाया लेकिन जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी सबसे पहले इन 18 लाख आवासों को स्वीकृति प्रदान की गई।

उन्होंने आगे बताया कि मोदी की गारंटी के तहत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जा रही है और अंतर की राशि भी एकमुश्त दी जा रही है। साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6000 रुपये भी दिए जा रहे हैं। विक्रांत सिंह ने कहा कि खैरागढ़–छुईखदान–गंडई एक नवीन जिला है और इसके समुचित विकास के लिए भाजपा सरकार द्वारा जिला अस्पताल, नालंदा परिसर, जिला पंचायत भवन, कलेक्ट्रेट परिसर सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की शुरुआत की जा चुकी है जिससे जिले को एक मजबूत आधार मिलेगा।इस अवसर पर भावेश कोचर, रोशन चंद्राकर, जैनेन्द्र जंघेल, राजकुमार जंघेल, बलराम वर्मा, पूरन जंघेल, दुष्यंत जंघेल, रेखचंद जंघेल, संगीता हुलास साहू, भगवंतिन साहू, अशोक पाल, दीना जंघेल, डोमार भेड़िया, दिवाकर सोनी, राजकुमारी संजय धुर्वे, डॉ. शिवनंदन दशरिया, मंगल जंघेल, दाताराम जंघेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page