सेवा संकल्प अभियान का प्रेरणादायी वीडियो लॉन्च, महान व्यक्तित्वों की जीवनगाथाओं से दिया सकारात्मक सोच का संदेश

खैरागढ़. सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायी वीडियो लॉन्च किया गया। इसमें देश के महान व्यक्तित्वों की जीवनगाथाओं के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को संघर्ष, दृढ़ संकल्प और समाजसेवा की प्रेरणा दी गई।कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेमकुमार पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन एवं कार्यक्रम प्रभारी सहायक संचालक मनोहर लाल चंदेल के निर्देशन में वीडियो का निर्माण किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. विभाष कुमार पाठक ने आकर्षक एवं शायराना अंदाज में किया। वीडियो में कुमारी विप्रांशी पाठक ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा, दूजराम साहू ने महान संगीतकार रवीन्द्र जैन, श्रीमती संगीता जोशी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम, श्रीमती संज्ञा शुक्ला ने वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव तथा डॉ. विभाष कुमार पाठक ने पद्मश्री तीजन बाई के जीवन और उपलब्धियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। डिजिटल माध्यमों के सहयोग से तैयार इस वीडियो का प्रसारण प्रज्ञावृत्ति के यूट्यूब चैनल के माध्यम से जिले के समस्त विद्यालयों में किया गया। पूरे वीडियो का निर्माण एवं संपादन प्रज्ञावृत्ति स्टूडियो जिला केसीजी द्वारा किया गया वहीं वीडियो एडिटिंग का कार्य सहायक ग्रेड-02 लेखेश्वर सहारे ने किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, सेवा भावना, संघर्षशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

↑
Exit mobile version