KCG

सुशासन तिहार बना माधुरी जंघेल के लिए नई उम्मीद की किरण

सत्यमेव न्यूज छुईखदान. ग्राम संड़ी निवासी माधुरी जंघेल के लिए सुशासन तिहार किसी वरदान से कम नहीं रहा। वर्षों से वे पशुपालन और खेती के माध्यम से अपने परिवार की आजीविका चला रही थीं लेकिन बारिश के मौसम में पशुओं के लिए कोई सुरक्षित आश्रय न होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।माधुरी जंघेल ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में भाग लिया और पशु शेड की स्वीकृति के लिए आवेदन दिया। आवेदन पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पंचायत विभाग ने तत्काल परीक्षण उपरांत उन्हें पशु शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। स्वीकृति आदेश हाथ में आते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब वह राहत महसूस कर रही हैं कि आने वाले समय में माधुरी के मवेशियों को सुरक्षित और स्वच्छ आश्रय मिलेगा जिससे न केवल पशुओं की सेहत सुधरेगी बल्कि उनके दुग्ध व्यवसाय को भी मजबूती मिलेगी। माधुरी जंघेल ने शासन-प्रशासन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा सुशासन तिहार ने मेरी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर दिया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page