Uncategorized

सुरजीत बने जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज अंबागढ़ चौकी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार की रात छत्तीसगढ़ के 41 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिसमें मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी से सुरजीत सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष के पद पर बनाया गया है। लिस्ट जारी होने के बाद से सुरजीत सिंह के समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। सुबह होते ही पटाखे और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। ज्ञात हो कि सिंह वर्तमान में कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन अब उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष का पूर्ण प्रभार मिला है। मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने भी बेहतर नेतृत्व को लेकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस में नई कार्यशैली की शुरुआत है। एक ऐसा निर्णय, जिसने न सिर्फ कार्यकर्ताओं में जोश भरा है, बल्कि आने वाले संगठनात्मक चुनावों और 2028 विधानसभा की तैयारी के लिए कांग्रेस को एक ठोस दिशा भी दे दी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page