KCG

सास-बहू सम्मेलन में स्वस्थ परिवार का संदेश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा के समापन अवसर पर जिला स्तरीय सास-बहू सम्मेलन एवं हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आशीष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। संचालन मातृ स्वास्थ्य नोडल अधिकारी मनीष बघेल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों मितानिनों मितानिन प्रशिक्षकों नवविवाहित दंपतियों सास-बहू, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के हितग्राहियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोनल ध्रुव, जिला आरएमएनसीएच सलाहकार तथा जिला डेटा प्रबंधक खिले साहू भी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता डॉ. रूना सिंह ने परिवार नियोजन सुरक्षित मातृत्व और बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था का प्रारंभिक पंजीयन नियमित प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) आवश्यक जांच आयरन-फोलिक एसिड का सेवन संतुलित पोषण और संस्थागत प्रसव से माता एवं शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

समय पर जांच से उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान कर उचित उपचार संभव हो पाता है। कार्यक्रम के दौरान संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने परिवार नियोजन गर्भावस्था देखभाल और मातृ स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर परिवार नियोजन पर आधारित एक जागरूकता वीडियो का प्रदर्शन किया गया। वीडियो के माध्यम से छोटे एवं स्वस्थ परिवार बच्चों के बीच उचित अंतराल, समय पर गर्भावस्था जांच और सुरक्षित मातृत्व के लाभों को सरल ढंग से समझाया गया है। समापन अवसर पर नवविवाहित दंपतियों एवं परिवारों से अपील की गई कि गर्भधारण होने पर निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर या शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र पंजीयन कराएं नियमित जांच कराएं और परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ लेकर स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार के निर्माण में योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page