Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

साइबर सेल खैरागढ़ की तत्परता से मिला 8 वर्षीय गुमशुदा बालक

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. साइबर सेल खैरागढ़ की तत्परता से महाराष्ट्र के नागपुर में गुम 8 वर्षीय बालक अपने परिजनों से मिल पाया। जानकारी अनुसार एसपी श्री बंसल के मार्गदर्शन में साइबर सेल खैरागढ़ ने सार्थक पहल की और गुम बालक अपने परिजनों से मिल पाया। खैरागढ़ के तुरकारी पारा निवासी दुर्गा प्रिंटर्स के संचालक महावीर और सीमा पटेल का 8 वर्षीय बालक वंश अपने ननिहाल नागपुर गया था जहां 10 जनवरी को वह अपनी मौसी के साथ कलमनी थाना क्षेत्र स्थित बाजार गया था और इसी दौरान कहीं खो गया। बालक के गम हो जाने की खबर के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने पुलिस थाने में जाकर इसकी सूचना दी इसके बाद पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज किया। इसी दौरान बालक के गम हो जाने की जानकारी साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक विभाष सिंह राजपूत को मिली जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए मामले की जानकारी एसपी त्रिलोक बंसल सहित वरिष्ठ अधिकारियों को दी और गुम बालक की परिजनों से तस्वीर मांग कर नागपुर सहित आसपास के थाना क्षेत्र में गुम बालक की पतासाजी शुरू की इसी दौरान विभाष को जानकारी मिली की गोदिया पुलिस ने आज रेलवे स्टेशन के पास एक बालक को बरामद किया है जिसकी पुष्टि खैरागढ़ के गुम बालक वंश पटेल के रूप में हुई।

गुम बालक के मिल जाने की खुशखबरी से बालक के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है और गुम बालक को गोंदिया पुलिस द्वारा सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि बालक नागपुर से गोंदिया कैसे पहुंचा अलबत्ता यह जरूर बताया गया कि गुम बालक बोलने और समझने में थोड़ा कमजोर है। बहरहाल परिजनों ने साइबर सेल खैरागढ़ सहित गोंदिया पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page