KCG

बेंद्रीडीह में अवैध कब्जा हटा प्रशासन ने शुरू कराया पानी टंकी का निमार्ण

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. विकासखंड के ग्राम बेंद्रीडीह में अवैध रूप से कब्जा किए जमीन को राजस्व के संयुक्त टीम द्वारा खाली कराया गया। ग्राम पंचायत बेंद्रीडीह द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी टंकी निर्माण करने जमीन चिन्हाकित किया गया था। जिसमें ग्राम के ईश्वर साहू द्वारा पंचायत भूमि में लोहे के तार से घेरा कर दिया गया था।

जिसको राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा ईश्वर साहू को समझाइश देकर तार के घेरे को हटवाया गया तथा चिन्हाकित भूमि पर पानी टंकी निर्माण काम शुरू करवाया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, एसडीएम खैरागढ़ टांकेस्वर प्रसाद साहू, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एसपी सोनवानी, तहसीलदार नेहा ध्रुव, नायब तहसीलदार मोहन झरिया, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page