
उच्च स्तरीय पुल, जलाशय जीर्णोद्धार के कार्य स्वीकृत
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर करोड़ों के फोरलेन की स्वीकृति मिली है जिससे खैरागढ़ के बीच सड़क सकरा होने और पेड़ों की वजह से होने वाले हादसों में कमी आएगी और आर्थिक विकास के द्वार भी खुलेंगें। सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने नवीन बजट में राजनांदगांव खैरागढ़ फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने बताया कि राजनांदगांव खैरागढ़ 30.40 किमी सड़क फोरलेन निर्माण के लिये कुल लागत 4 करोड़ के आशिक 80 लाख का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है वहीं खैरागढ़ शहरी क्षेत्र के 3 किमी व गंडई शहरी क्षेत्र के 3 किमी में फोरलेन निर्माण के लिये कुल लागत 4 करोड़ के आंशिक 80 लाख का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है। खैरागढ़ डोंगरगढ़ बीटी रिनिवल कार्य के 18 किमी के लिए कुल लागत 5 करोड़ 40 लाख के आंशिक 1 करोड़ 8 लाख का आंशिक प्रावधान किया गया है। खैरागढ़ लांजी मार्ग 7 किमी की मज़बूती करण के लिए कुल लागत 6 करोड़ 30 लाख के आंशिक 1 करोड़ 26 लाख का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है। इसी तरह दाऊचौरा खैरागढ़ ढारा मार्ग सड़क चौड़ीकरण के 10 किमी के लिए कुल लागत 5 करोड़ में से 1 करोड़ का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है। बेलगांव से मोहगांव 5 किमी सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ में से 1 करोड़ व कामठा हरदी सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ में से 60 लाख प्रारंभिक प्रावधान किया गया है। बड़ी संख्या में विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने में पर विक्रांत सिंह कोमल जंघेल, खम्मन ताम्रकार, डॉ. बिसेसर साहू, घम्मन साहू, राकेश गुप्ता, बिशेसर साहू, प्रेम नारायण चंद्राकर, रामाधार रजक, टी के चंदेल, लिमेश्वरी साहू, हेमू साहू, टिलेश्वर साहू, लक्ष्मीचंद आहूजा, राजीव चंद्राकर, नीलिमा गोश्वामी, विक्रांत चंद्राकर, आयश सिंह, आलोक श्रीवास सहित जिला पंचायत सदस्यों, जनपद सदस्यों सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी व सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। इसी तरह से बघमर्रा से करमतरा मार्ग में उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए कुल लागत 3 करोड़ 43 लाख में से 68.60 हजार, धनगांव गोदरी मार्ग पर आमनेर में उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए कुल लागत 5 करोड़ 57 लाख 55 हज़ार में से 1 करोड़ 11 लाख 51 हजार, मानपुर पहाड़ी से मोहगाँव में जंगलपुर नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए कुल लागत 4 करोड़ 20 लाख में से 84 लाख का प्रारंभिक प्रावधान किया गया है। दुर्ग जालबाँधा मार्ग के कुलही नदी पर पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 11 लाख 54 हजार कुल लागत में से 82 लाख 31 हजार का प्रारंभिक प्रावधान किया गया है। घिरघोली नाला पुल निर्माण 3 करोड़ 47 लाख 41 हज़ार में से 69 लाख 48 हज़ार व सुरही नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के कुल लागत 2 करोड़ 73 लाख में से 54 लाख 60 हज़ार व गंडई लिमो दुल्लापुर में कर्रानाला पर कुल लागत 2 करोड़ 52 लाख में से 50 लाख 40 हज़ार का प्रारंभिक प्रावधान उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए लिया गया है।