KCG

सर्रागोंदी में विक्रांत ने किया सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. ब्लॉक के ग्राम पंचायत सर्रागोंदी में वार्ड क्र.07 व 09 में बने सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष व जिपं सदस्य घम्मन साहू ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर भाजपा अध्यक्ष विनय देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मंच का फीता काटकर उद्घाटन किया तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार के होने से क्षेत्र का विकास होगा। भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देकर भाजपा सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्रामीण क्षेत्र में पक्का मकान बनना शुरू हो गया है। आयुष्मान कार्ड से अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। जिपं सभापति घम्मन साहू ने कहा कि लंबे समय से ग्रामवासियों द्वारा सांस्कृतिक मंच की मांग किया जा रही थी जिसका आज लोकार्पण किया गया। सांस्कृतिक मंच बन जाने से अब वार्डवासियों को कार्यक्रम सहित अन्य कार्याें के लिए सुविधा मिल जाएगी। इस अवसर पर अजय सिंह, कमला कोसरे, माधव साहू, लक्ष्मण साहू, जगतुराम साहू, घनाराम कोसरे, विनोद साहू, ऊर्वशी साहू, गनेशिया साहू, समलिया साहू, परगनिया साहू, सुखित साहू व विष्णु साहू सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page