KCG

जिले के विद्वान व्याख्यातागण गणित, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी में क्षमता विकास के लिये पुणे कार्यशाला में होगे शामिल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. पीएमश्री योजना अंतर्गत स्टेम शिक्षको के क्षमता निर्माण कार्यशाला उच्च शिक्षण संस्थान के साथ मिलकर साइंस एवं टेक्नोलॉजी में दक्ष करने भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) पुणे में 26 अप्रैल से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यशाला समग्र शिक्षा एवं राज्य परियोजना छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित है। पीएमश्री के राज्य समन्वयक आशीष गौतम के नेतृत्व में 132 व्याख्याताओं की टीम 25 अप्रैल 2025 को उक्त प्रशिक्षण के लिये प्रस्थान करेगी। इस प्रशिक्षण में साइंस एवं टेक्नोलॉजी के विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिकों व विषय विशेषज्ञों द्वारा चर्चा व क्रिया-कलाप संपादित होगें। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले व्याख्याताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षको कें कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय और चतुर्थ चरण में चयनित पीएम श्री विद्यालयों के खैरागढ़ छुईखदान-गण्डई जिला से विद्वान व्याख्याता संजय श्रीवास्तव, सुशील तिवारी, पुकेश्वर लाल, नंदिनी जांगडे, प्रेरणा केशरवानी शामिल होगे। कार्यशाला से पीएमश्री विद्यालय के विद्यार्थियों को साइंस एवं टेक्नोलॉजी की बेहतर जानकारी मिलेगी। उपरोक्त व्याख्याताओं का चयन भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) पुणे जाने के लिये होने पर जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी, पीएमश्री जिला नोडल अधिकारी पवन ददरिया एव समस्त पीएमश्री विद्यालयों के प्राचार्य एवं शाला परिवार के सदस्यों ने शुभकामनाऐं दी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page