KCGटॉप न्यूज़

महिलाओं के सम्मान के नाम पर भाजपा कर रही दोहरी राजनीति- आरती

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल महिलाओं के नाम पर राजनीति करती है। जबकि वास्तविक सम्मान और भागीदारी देने का काम कांग्रेस ने हमेशा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण कानून को अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है लेकिन यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं के हित में है तो लोकसभा और विधानसभा में तत्काल 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करे। केवल घोषणा और प्रचार से महिलाओं का सशक्तिकरण संभव नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं पर भाजपा की चुप्पी गंभीर सवाल खड़े करती है।मणिपुर की घटनाओं और महिला खिलाड़ियों से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब महिलाओं के सम्मान पर हमला हो रहा था तब भाजपा नेताओं की संवेदनशीलता दिखाई नहीं दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने का काम किया है। पंचायती राज व्यवस्था में महिला आरक्षण इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। आज भी कांग्रेस पार्टी महिलाओं को अधिक अवसर और टिकट देने का कार्य कर रही है जबकि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल भ्रम और प्रचार की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब मुद्दों और वास्तविक विकास पर जवाब चाहती है। केवल नारों और प्रचार से काम नहीं चलेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page