KCGछत्तीसगढ़शिक्षा

सरदार पटेल की जीवनी से रूबरू हुए छात्र, पुलिस ने दिया प्रेरक संदेश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राष्ट्र की एकता और अखंडता के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर खैरागढ़ पुलिस द्वारा विद्यालयों में प्रेरक शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय माइलस्टोन स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस के बल पर देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके जीवन से अनुशासन ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा लेने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का वर्चुअल टूर भी कराया गया जिससे वे सरदार पटेल के व्यक्तित्व और योगदान को और करीब से समझ सके। कार्यक्रम को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए वीडियो प्रस्तुति का सहारा लिया गया जिसे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक देखा। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को अच्छे नागरिक बनने कानून का सम्मान करने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें बताया गया कि अनुशासन और जागरूकता ही एक मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव होती है।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और सरदार पटेल के जीवन से जुड़े विचारों को गंभीरता से आत्मसात करने की बात कही। इस पहल को विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन ने सराहनीय बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त किए।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page