Uncategorized

सरकंडा में पेड़ से लटके मिला नवविवाहित दंपत्ति का शव, जांच जारी

सत्यमेव न्यूज बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक पेड़ से पति पत्नी के शव लटके हुए पाए गए। घटना राजकिशोर नगर स्थित राधिका विहार कॉलोनी के समीप की बताई जा रही है। मृत दंपत्ति की पहचान चाटीडीह निवासी युवक और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। दोनों का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने सुबह टहलने के दौरान पेड़ से शव लटके देखे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page