Uncategorized

अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ग्राम ठेलकाडीह क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी संतोष सिंह के निर्देशन एवं एएसपी संजय महादेवा तथा एसडीओपी दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह नेताम के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है. इसी क्रम में मंगलवार 7 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि रमेन्द्र सिंह उर्फ राजू राजपूत पिता स्व.झाडू सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सेम्हरा दैहान अपने राजू दा ढाबा में अवैध शराब बिक्री कर रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ढाबे में रेड कार्यवाही की जहां आरोपी के पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 31 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल कीमत 3720 रूपये को बरामद किया गया. आरोपी से शराब ब्रिकी के संबंध में वैध कागजात की मांग पर कोई कागजात नहीं होना बताया जिसके बाद आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे राजनांदगांव ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजा गया है. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, सउनि रोहित रजक सहित थाना ठेलकाडीह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page