KCG

संगीत विश्वविद्यालय में हिन्दी साहित्य परिषद् का हुआ गठन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए हिन्दी साहित्य परिषद का गठन किया गया। परिषद की अध्यक्ष कु.दिव्या ब्रह्मभट्ट एमए अंतिम वर्ष को बनाया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष कु.दीपाक्षी मेश्राम एमए प्रथम वर्ष, सचिव शरद कौशल बीपीए तृतीय वर्ष एवं सहसचिव समीर चंद्र साहू बीपीए द्वितीय वर्ष को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य में भुवनेश्वर साहू, इन्दू यादव, तृप्ती शर्मा, श्रुति साहू, मीरा वर्मा, रोहित सिन्हा, दीपक कुमार गोराई, कंचन राय, ओमेन्द्रपुरी गोस्वामी, कांशी राम चौरे व योगेश्वरी जंघेल को शामिल किया गया। मनोनीत विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विभागाध्यक्ष प्रो.राजन यादव, अधिष्ठाता प्रो.मृदुला शुक्ल एवं एसोसिएट प्रो.डॉ.देवमाईत मिंज ने बधाई देते हुये गठित परिषद द्वारा हिन्दी विभाग में अनेक कार्यक्रम सम्पन्न कराये जाने की आशा व्यक्त की गई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page